Fri. Sep 11th, 2026

16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 400 युवाओं को नौकरी का मौका

बायोडाटा की दो प्रतियां और प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य

हरिद्वार, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने अवगत कराया है कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से 16 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7-8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। कंपनियों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

मेले में करीब 400 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। जिनमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।

उन्होंने ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर को बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और सेवायोजन प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *