Sun. May 31st, 2026

टिहरी गढ़वाल, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में NCORD समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि NDPS Act के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाए। तथा संवेदनशील क्षेत्रों एवं संभावित हॉटस्पॉट स्थानों को चिन्हित कर नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई चलाने के निर्देश दिए गए।

युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेज एवं ग्राम स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर बल दिया गया।

बैठक में नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली एवं उपचाराधीन व्यक्तियों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने पुलिस, आबकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं औषधि विभाग को आपसी समन्वय के साथ सूचना साझा करते हुए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए।

अवैध रूप से प्रयुक्त होने वाली प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस बैठक में एसएसपी श्वेता चौबे, सीओ टिहरी चंद्र मोहन, एआरटीओ सतेंद्र राज, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, पुलिस विभाग से संगीता, धर्मेंद्र रौतेला आदि संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *