Sun. May 31st, 2026

पंतनगर । महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह रविवार को दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पहुचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल अल्प विश्राम के बाद नैनीताल के लिए प्रस्थान किये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय , अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, रेखा कोहली, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *