Thu. Apr 30th, 2026

जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही

हरिद्वार ,   चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा एवं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार ने सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थौ की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु होटलों ढाबों, निर्माण ईकाईयो एवं फुटकर विक्रय प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया तथा उनके नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने एक बेकरी निर्माण ईकाई से बेकरी बिस्किट का नमूना लिया । उक्त बेकरी न्यू धीरवाली, ज्वालापुर में स्थित है। इसके अतिरिक्त भूपतवाला स्थित एक होटल से संदेह के आधार पर पनीर (खुला) का एक नमूना जांच हेतु लिया गया। कनखल स्थित एक फुटकर विकेता प्रतिष्ठान में कालातीत शीतल पेय विक्रय की शिकायत पर प्रतिष्ठान -औचक निरीक्षण मिल गया। निरीक्षण में प्रतिष्ठान में लगभग 50-60 बोतलें विभिन्न शीतल पेय प्रदार्थों की कालातीत (Expired) पाई गयी जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया तथा प्रतिष्ठान स्वामी के विरुद्ध FSSA, 2006 की विभिन्न धाराओं में चालानी कार्यवाही की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *