Thu. Sep 17th, 2026

*25 से 27 सितम्बर तक योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में आयोजित होगी लोकसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता*

*हरिद्वार,   मुख्यमंत्री खेल महाकुम्भ–2026 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तर पर लोकसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 सितम्बर 2026 से 27 सितम्बर 2026 तक योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया जाएगा।

जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार ने अवगत कराया कि प्रतियोगिता का शुभारम्भ 25 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे लोकसभा सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खेल महाकुम्भ–2026 के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के मध्य एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा-झपट, पिट्टू एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संसदीय क्षेत्र स्तर पर मलखम्ब, रस्साकशी, गोली (कंचा), बैडमिंटन एवं फुटबॉल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

प्रतियोगिता का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा—

*25 सितम्बर 2026: हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं*

*26 सितम्बर 2026: ज्वालापुर, हरिद्वार शहरी, रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण, कालियर, धर्मपुर, डोईवाला एवं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं*

*27 सितम्बर 2026: शेष निर्धारित प्रतियोगिताओं का आयोजन*

*प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-19 (बालक एवं बालिका वर्ग) तथा मलखम्ब प्रतियोगिता अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग में आयोजित की जाएंगी*

जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी ने सभी चयनित प्रतिभागियों से निर्धारित तिथि पर प्रातः 08:30 बजे प्रतियोगिता स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है, ताकि खेल प्रतियोगिताओं का संचालन समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *