Home » उत्तराखंड में यहाँ नई सरकार में नाम बदलने की कोशिश तेज, नेहरू के नाम वाली पुलिस चौकी का नाम बदला।

उत्तराखंड में यहाँ नई सरकार में नाम बदलने की कोशिश तेज, नेहरू के नाम वाली पुलिस चौकी का नाम बदला।

by admin

उत्तराखंड में यहाँ नई सरकार में नाम बदलने की कोशिश तेज, नेहरू के नाम वाली पुलिस चौकी का नाम बदला…..

देहरादून : नेहरू कॉलोनी थाने के तहत आने वाली नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का नाम बदल दिया गया है

• अबसे इसका नया नाम फव्वारा चौक पुलिस चौकी होगा !!

डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने यह आदेश दिए !!

दरअसल, नेहरू कॉलोनी थाने के तहत पड़ने वाली एक चौकी का नाम भी नेहरू कॉलोनी चौकी था।

थाने और चौकी का नाम एक जैसा होने के चलते कई बार लोगों के बीच असमंजस की स्थिति रहती थी। हाल ही में हुई जिला पुलिस की मासिक गोष्ठी के दौरान भी यह मुद्दा उठा था।

इसके बाद डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने नेहरू कॉलोनी चौकी का नाम बदलकर फव्वारा चौक चौकी करने का आदेश कर दिया।

वंही विभागीय दस्तावेजों में फव्वारा चौक चौकी अपडेट कर दिया गया है। चौकी की डाक और दस्तावेज अब इसी नाम से चलेंगे।

related posts

Leave a Comment

Share