Home » उत्तराखंड में अब मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर किया यलो अलर्ट जारी, तो पहाड़ में आज मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत।

उत्तराखंड में अब मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर किया यलो अलर्ट जारी, तो पहाड़ में आज मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत।

by admin

उत्तराखंड में अब मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर किया यलो अलर्ट जारी, तो पहाड़ में आज मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत….

देहरादून : राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आज गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चम्पावत में आज गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी

हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में पारा परेशान करेगा और लू चलेगी। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सबसे ज्यादा तापमान हरिद्वार में किया रिकार्ड

बुधवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी ने हर किसी को बेहाल किया। मैदानी जिलों में अधिकांश जगह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सबसे ज्यादा तापमान हरिद्वार में 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दून में अधिकतम तापमान रहा 40.3 डिग्री सेल्सियस
वहीं, दून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रुड़की, ऊधमसिंह नगर, कोटद्वार आदि में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

बाजार में कम होने लगी भीड़

दून में तपिश का आलम यह था कि सुबह 10 बजे के बाद ही बाजार में भीड़ कम होने लगी। दोपहर एक बजे के आसपास चंद लोग ही सड़क पर नजर आ रहे थे। यहां बीते दो जून से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 10 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इस बार ड्राई स्पेल लंबा गुजरने के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान पिछले एक सप्ताह से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है।

ऊंचाई पर स्थित मसूरी और नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों में भी पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चम्पावत में आज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बुधवार को यह रहा प्रमुख नगरों का अधिकतम तापमान

शहर———-अधिकतम तापमान
देहरादून———-40.3
मसूरी———-29.2
हरिद्वार——–41.2
पंतनगर——–39.6
मुक्तेश्वर——-29.1
नई टिहरी——29.0

related posts

Leave a Comment

Share
https://cisaej.jalisco.gob.mx/bandar/slot/ http://www.kai-ryokan.jp/ https://tecnojuliaca.edu.pe/vendor/ http://abc.dev.lalamove.com/ https://mul.edu.pk/slot/ https://boostpackagings.com/wp-content/ http://tccw.ch.sharif.edu/wp-content/ https://uninter.edu.mx/slot-gacor/ http://www.cysh.khc.edu.tw/slot-gacor/ http://www.cysh.khc.edu.tw/bandar-togel/ http://www.cysh.khc.edu.tw/slot-online/ https://fundec.rj.gov.br/css/ https://demo.essentialplugin.com/slot/ http://nurse.rsu.ac.th/welcome/ http://www.unva.edu/bandar_togel/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/bandar-terpercaya/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/slot-online/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/slot-gacor/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/pics/ https://melkite.org/bandar-togel-terpercaya/ https://melkite.org/wp-includes/ https://melkite.org/assets/ https://municipalidadmelipeuco.cl/wp-content/uploads/ https://conduciendo.com/wp-content/slot-gacor/ https://www.aeblh.org/images/ https://www.aeblh.org/media/ https://www.aeblh.org/logs/ http://cpna2017.web.auth.gr/media/ http://cpna2017.web.auth.gr/includes/ http://cpna2017.web.auth.gr/images/ http://cpna2017.web.auth.gr/