Home » 25 अप्रैल: विशेष एवं इतिहास के पन्नो में महत्व || भारतजन || BharatJan

25 अप्रैल: विशेष एवं इतिहास के पन्नो में महत्व || भारतजन || BharatJan

by admin

-सुरेन्द्र भट्ट 

25 अप्रैल के दिन विशेष और देश-दुनिया के इतिहास के पन्नो की नजरों में महत्व।

विशेष

विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day)

हर साल 25 अप्रैल को “विश्व मलेरिया दिवस” मनाया जाता है। सबसे पहले 2008 में यह दिवस मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य इलाज, बचाव और अंतिम तौर पर इस बीमारी को खत्म करना है। मलेरिया मादा मच्छर एनोफिलीज के काटने से फैलता है। इन मच्छरों में प्लास्मोडियम पैरासाइट पाया जाता है जो आपके रक्त से होकर शरीर में फ़ैल जाता है।

इस साल “विश्व मलेरिया दिवस” की थीम “Zero malaria starts with me” है।

ये भी पढें: 24 अप्रैल: विशेष एवं इतिहास के पन्नो में महत्व

इतिहास के पन्नो में

  • 1809 ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1867 जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
  • 1900 संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का जन्म हुआ।
  • 1904 साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का जन्म हुआ।
  • 1905 दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।
  • 1915  प्रथम विश्व युद्ध: गैलीपोली की लड़ाई शुरू होती है: ब्रिटिश, फ्रेंच, भारतीय, न्यूफाउंडलैंड, ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड सैनिकों द्वारा तुर्की गैलीपोली प्रायद्वीप पर आक्रमण, अंजाक कोव और केप हेलस में लैंडिंग के साथ शुरू किया।
  • 1919 स्वतंत्रता सेनानी व भारतीय राजनीतिज्ञ हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म हुआ।

ये भी पढें: 23 अप्रैल: विशेष एवं इतिहास के पन्नो में महत्व

  • 1954 बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
  • 1957 सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया।
  • 1969 भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी आई. एम. विजयन का जन्म हुआ।
  • 1975 सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1982 दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।
  • 1983 जर्मनी की पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उन्होंने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए।
  • 1983 पायोनियर ने 10 प्लूटो की कक्षा से परे यात्रा की थी।
  • 1988  इज़राइल में, जॉन डेमजजुक को द्वितीय विश्व युद्ध में किए गए युद्ध अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी।
  • 2000 में भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का निधन।
  • 2001 जर्मनी में लॉज़िटिंग में ऑडी आर 8 का परीक्षण करते समय मिशेल अल्बोरेटो की मौत हो गई थी।
  • 2004 जिम्बाव्वे ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रन का रिकार्ड बनाया।
  • 2005 में भारतीय संत स्वामी रंगनाथनंदा का निधन।
  • 2013 ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला।

related posts

Leave a Comment

Share