Fri. Sep 25th, 2026

योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ*

*कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने खिलाड़ियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी रहे रोमांचक*

*हरिद्वार, 25 सितंबर 2026*

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार के तत्वावधान में खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। साथ ही राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन के मुकाबले भी उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक (पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, जनगणना) तथा विशिष्ट अतिथि श्री आदेश चौहान, विधायक रानीपुर विधानसभा ने दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा कहा कि खेल महाकुंभ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रभारी मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर श्रीमती पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पण्डे, ग्राम विकास अधिकारी विनोद मिश्रा (उद्घोषक), खेल प्रशिक्षक सोमस पटवाल, मुकेश शर्मा, खेल समन्वयक अंजेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक एवं निर्णायक रूपेश यादव, पंकज रावत, शहनवाज हुसैन, मुनीर,अमित नेगी, राहुल यादव, सुल्तान नौटियाल, श्रीमती प्रतिमा गौतम, सुमित तथा मुस्तकीम (समीर) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (बालक वर्ग) – क्वार्टर फाइनल परिणाम
*अंडर-14 बालक वर्ग*
* अल्मोड़ा बनाम हरिद्वार — हरिद्वार 5-0 से विजयी।
* पिथौरागढ़ बनाम उधमसिंह नगर — उधमसिंह नगर 8-0 से विजयी।
* देहरादून बनाम नैनीताल — देहरादून 3-0 से विजयी।
* रुद्रप्रयाग बनाम चम्पावत — रुद्रप्रयाग 9-0 से विजयी।
*अंडर-19 बालक वर्ग*
* हरिद्वार बनाम टिहरी — हरिद्वार 9-0 से विजयी।
* पिथौरागढ़ बनाम चम्पावत — पिथौरागढ़ 10-1 से विजयी।
* उधमसिंह नगर बनाम नैनीताल — उधमसिंह नगर 3-1 से विजयी।
* रुद्रप्रयाग बनाम देहरादून — रुद्रप्रयाग 5-1 से विजयी।

*सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026* एथलेटिक्स प्रतियोगिता (25 सितंबर 2026) विजेता
*अंडर-14 बालक वर्ग – 600 मीटर दौड़*
* प्रथम: कुनाल (कलियर विधानसभा)
* द्वितीय: विशाल थापा (ऋषिकेश विधानसभा)
* तृतीय: लक्ष्मण (ज्वालापुर विधानसभा)
*अंडर-14 बालक वर्ग – 60 मीटर दौड़*
* प्रथम: अभिराज (धर्मपुर विधानसभा)
* द्वितीय: कुनाल (कलियर विधानसभा)
* तृतीय: सिद्धार्थ रुद्री (ऋषिकेश विधानसभा)
*अंडर-14 बालक वर्ग – लंबी कूद*
* प्रथम: पुनीत (रानीपुर विधानसभा)
* द्वितीय: सरस थापा
* तृतीय: वंश कुमार (हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा)
युवा कल्याण विभाग ने बताया कि खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आगामी दिनों में भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें जनपद एवं प्रदेश भर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed