Mon. Sep 21st, 2026

सलेमपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने बच्चों के साथ सादगी एवं आत्मीयता से मनाया जन्मदिन

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

बच्चों को उपहार वितरित कर उनके साथ साझा किए खुशी के पल

हरिद्वार, विकास खंड बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-29 में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित की पत्नी श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने बच्चों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन सादगी, आत्मीयता और स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया।
इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी बच्चों को उपहार वितरित किए तथा उनके साथ समय बिताकर बातचीत की और उन्हें प्यार-दुलार के साथ उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन समारोह में भाग लिया और हर्षोल्लास के साथ श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम बेहद आत्मीय और आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ।
श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना उनके लिए अत्यंत सुखद और भावनात्मक अनुभव है। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अध्यनरत बच्चों की जानकारी प्राप्त की तथा बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभारी किला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अविनाश भदौरिया,परियोजना अधिकारी बाल विकास सुलेखा सहगल सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायका एवं आंगनबाड़ी के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *