Fri. Sep 18th, 2026

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने खटीमा मै मुख्यमंत्री जी की माता जी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम तहत दीया जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की

​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर खटीमा स्थिति मुख्यमंत्री आवास, में आयोजित विशेष “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी जी की माता जी के साथ दीया जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपार स्नेह और आशीर्वाद सदैव उनके साथ है। इसी जन-समर्थन और मार्गदर्शन से ‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।
​कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही, जिन्होंने एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *