Thu. Sep 10th, 2026

पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्मदिवस जनपद टिहरी में मनाया गया

भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्म दिवस जनपद टिहरी गढ़वाल में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय टिहरी में पंडित जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

तत्पश्चात अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता सहित समस्त कलेक्ट्रेट स्टाफ ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी ने कहा कि पंडित पंत का जीवन देशभक्ति, जनसेवा, त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित पंत ने न केवल देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *