Tue. Sep 8th, 2026

एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान को मिल रहा लगातार सहयोग

जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान को लगातार लोगों का सहयोग मिल रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पुस्तकें एकत्रित कर विद्यार्थियों एवं पाठकों के लिए ज्ञानवर्धक साहित्य उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में आज अपर जिलाधिकारी श्री श्याम सिंह राणा ने अभियान के तहत 35 पुस्तकें प्रदान कीं। उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तकों में विज्ञान, कला, संस्कृति सहित विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी पुस्तकें शामिल हैं।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनके ज्ञान के दायरे को भी व्यापक बनाया जा सकता है। उन्होंने जनपदवासियों से भी इस अभियान से जुड़कर अपनी उपयोगी पुस्तकें दान करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *