Mon. Sep 7th, 2026

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 58 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, विद्युत, मुआवजा, पेंशन सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

जिलाधिकारी ने पिछले पांच वर्षों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संबंधित लंबित पेंशन एवं जीपीएफ प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रकरण किसी भी स्तर पर लंबित है, तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अपने-अपने क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत स्थापित कॉम्पैक्टरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कॉम्पैक्टरों की स्थिति, संचालन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर विकासखण्ड नरेन्द्रनगर के ग्राम पसर के निवासियो द्वारा बेरनी – ओडाडा – पसर मोटर मार्ग के किमी 8 में सुरक्षा दीवार न होने के कारण पिछली बरसात में खेत बहने से काफी नुकशान होने तथा स्कर्व व सुरक्षा दीवार लगाये जाने की मांग पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलमदास, जिला कोषाध्यक्ष, अनु० जाति मोर्चा टिहरी गढ़‌वाल द्वारा ग्राम पंचायत घियाकोटी एवं विन्दालकोटी तक सम्पर्क मार्ग एवं सुरक्षा कार्य कराये जाने की मांग पर सीआरए को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम पनियाला प्रतापनगर निवासी संजय पैन्यूली द्वारा सोलर पम्पिंग पेयजल योजना पनियाला की 10 सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त होने के कारण विगत 5 माह से आमजन को योजना का लाभ न मिल पाने की शिकायत पर जल निगम घनसाली को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। तहसील टिहरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जाख निवासिनी विमला उनियाल द्वारा अवगत कराया कि उनका अन्त्योदय राशन कार्ड है तथा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर सम्बन्धित दुकानदार द्वारा 02 माह का राशन नहीं दिया जा रहा है जिसपर जिला पूर्ति अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही कर पात्र को लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए ।

विकास खण्ड थौलधार के ग्राम डांग गुंसाई निवासी पिगल दास द्वारा सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराने, ग्राम गवाणा हिसरीयाखाल, कीर्तिनगर निवासी राजेन्द्र सिंह द्वारा बिरसत शस्त्र लाइसेंस उनके नाम कराये जाने आदि मांग पर सम्बधित विभागो को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति , एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, एसएलओ नीलू सहित संबंधित अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे।

“जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश”

सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 59 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, ग्राम पंचायत, विद्युत, वन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान बरसात के सीजन को देखते हुए गंदा पानी आने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जनपद के जल निगम, जल संस्थान के सभी अभियन्ताओं को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि यदि किसी स्थान पर सुरक्षा की दृष्टिगत दीवार व अन्य कार्यो को कराये जाने की आवश्यकता है तो तत्काल कार्य करें।

चम्बा निवासी सब्बल सिंह चौहान ने नगर पालिका की नाली का पानी दुकान में घुसने की शिकायत पिछले कई वर्षो से की जा रही है, किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही होने की शिकायत पर ईओ नगर पालिका चम्बा को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। धनोल्टी के सकलाना क्षेत्र ग्राम दड़क के बृद्ध निवासी मूल्या सिंह उर्फ धरम सिंह द्वारा बताया कि उनकी कोई सन्तान नहीं है, तथा उनकी 25 नाली भूमि भतिजा को पालन पोषण की शर्त पर दे दी थी किन्तु वह अब पालन पोषण नही कर रहा है साथ ही उनसे झगड़ कर रहा है, इस शिकायत पर एसडीएम धनोल्टी को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

देवप्रयाग तहसील के रामपुर निवासी राजकिशोर ध्यानी ने कोटली भेल परियोजना हेतु 2010 में अधिग्रहण की गयी भूमि का अभी तक मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत पर एसएलएओ को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। अरविन्द सजवाण क्षेत्र समिति सदस्य द्वारा हैण्डपम्प लगाने की मांग पर जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बौराड़ी स्टेडियम में प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट को अन्य स्थान पर बनाये जाने की मांग पर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी को आज शाम ही सम्बन्धितों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *