Thu. Aug 6th, 2026

बैरागी कैंप पार्किंग स्थित पुलिस खोया-पाया केंद्र पर पवन यादव निवासी नगला बहलोरपुर, जनपद बागपत (उ.प्र.) ने सूचना दी कि उनका 08 वर्षीय पुत्र लक्ष्य भीड़ में बिछड़कर लापता हो गया है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आसपास के क्षेत्र में गहन तलाश की और कुछ ही समय में मासूम लक्ष्य को सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इस सराहनीय कार्य में अपर उप निरीक्षक दीपक (C/239 Battalion CRPF) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट कार्य की सभी ने प्रशंसा की

हरिद्वार पुलिस, सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के साथ सदैव आपके साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *