Thu. Aug 6th, 2026

राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की शिवभक्तों कांवड़ियों द्वारा खुल कर की जा रही है सराहना*

*हरिद्वार।उत्तराखंड के चार धाम के प्रवेश द्वार हरिद्वार से  आस्था की सबसे बड़ी यात्रा कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे शिवभक्तों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना एवं प्रशंसा की जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों से गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे कांवड़ यात्रियों का कहना है कि इस वर्ष यात्रा के दौरान उन्हें पहले की तुलना में और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध  कराई जा रही है।

इस्माइलपुर से यात्रा पर हरिद्वार आई कोमल ने कहा कि इस बार कांवड़ पर हरिद्वार आ रहे यात्रियों के लिए व्यवस्था बहुत बेहतर है, यहां पर भंडारे,मेडिकल कैंप भी जगह जगह लगा रखे है,अगर किसी शिवभक्त को चोट लग जाए तो तुरंत उसको इलाज मिल सके।कांवड़ियों के लिए अलग से कांवड़ यात्रा मार्ग भी बना रखा है,इस बार कांवड़ यात्रियों को इतनी अच्छी सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का दिल से अभार एवं धन्यवाद।

मेरठ से आए शिव भक्त कन्हैया ने कहा इस बार जगह जगह मेडिकल कैंप लगे है साथ ही रहने,खाने पीने कि व्यवस्था बहुत बेहतर है तथा पटरी मार्ग में भी लाइट कि व्यवस्था की गई है,जिससे कि कांवड़ यात्रियों को रात में चलने में कोई दिक्कत परेशानी न हो।उन्होंने जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया कि उनकी वजह से हमें कोई दिक्कत नहीं हो रही है साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी जी का भी दिल से अभार व्यक्त किया इतनी अच्छी सुविधा देने के लिए।

मोदी नगर यूपी से आए प्रवीण त्यागी ने कहा कि इस बार सीएम धामी जी ने कांवड़ यात्रियों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की हुई है,जगह – जगह मेडिकल कैंप लगे हुए है तथा मुख्यमंत्री कांवड़ सेवा केंद्र भी बनाया हुआ है कांवड़ यात्रियों के लिए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कांवड़ यात्रियों के पैर धोकर ओर उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया,जिससे कांवड़ियों का उत्साह बढ़ा।उन्होंन मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया।

हरियाणा यमुना नगर से आए मोहित शर्मा ने कहा कि इस बार हरिद्वार में कावडियों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है, ऐसी व्यवस्था करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते है।

मेरठ से आए शिवभक्त हरीश पाल ने कहा की कांवड़यात्रियों के लिए बनाए गए शौचालय साफ सुथरे है,साफ सफाई भी काफी अच्छी है साथ ही इस बार आने जाने का मार्ग भी अच्छा बना हुआ है,उन्होंने रात दिन मेहनत करके, हमे इतनी अच्छी सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन का भी धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री पुकारसिंह धामी जी का भी धन्यवाद किया कि कांवड़ियों के लिए इतनी अच्छी सुविधा देने के लिए।

कांवड़ यात्रियों का कहना है कि उत्तराखंड सरकार हर वर्ष यात्रा की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार कर रही है। इस बार किए गए प्रबंध पहले से अधिक व्यवस्थित और प्रभावी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं के कारण उनकी आस्था की यात्रा सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *