Sat. Aug 1st, 2026

*कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब*

*राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की सभी शिवभक्तों द्वारा की जा रही है सराहना*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए बेहतर इंतजाम, शिवभक्तों ने जताया आभार*

*हरिद्वार।  कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार एवं हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों की शिवभक्त जमकर सराहना कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे कांवड़ियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस बार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

*दिल्ली ओखला क्षेत्र से आए कावड़िया मोनू ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि* राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कावड़ियों के लिए इस बार सभी व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं बेहतर की गई है,जिसमें पीने के लिए पानी, शौचालय साफ सफाई की व्यवस्था के साथ ही कांवड़ पटरी मार्ग को भी बढ़िया बनाया गया है,जिसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश के *गाजियाबाद से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त कार्तिक ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि* की  में पहली बार कांवड़ यात्रा और हरिद्वार आया हु  तथा कांवड़ियों के लिए जगह जगह मेडिकल कैंप लगाए गए है तथा सभी व्यवस्थाएं अच्छी तरह से की गई है।जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

*दिल्ली समयपुर बादली से हरिद्वार जल लेने दूसरी बार पहुंचे हेमंत ने कहा कि* उत्तराखंड सरकार द्वारा शिवभक्तों के लिए नंबर वन व्यवस्था की गई है,जिसके लिए उन्होंने शिवभक्तों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री  का आभार व्यक्त किया।

शिवभक्तों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया है। यात्रा मार्गों पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा, आवागमन और कांवड़ियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। सरकार और प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर कांवड़िये भी सहयोग और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी करने का संदेश दे रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन एवम् राज्य सरकार द्वारा शिवभक्तों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवम सुविधाओं सहारना करते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *