Sat. Aug 1st, 2026

समाज कल्याण मंत्री स्तर उपाध्यक्ष श्री देशराज कर्णवाल ने किया प्रेस क्लब रुड़की के 5वें कांवड़ सेवा शिविर 2026 का निरीक्षण
शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची शिव भक्ति – देशराज कर्णवाल

रुड़की, सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए प्रेस क्लब रुड़की समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित 5वें कांवड़ सेवा शिविर 2026 का आज समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) श्री देशराज कर्णवाल जी ने निरीक्षण किया।

इस अवसर पर श्री कर्णवाल जी ने शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें जलपान कराया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना ही सच्ची शिव भक्ति है।

श्री कर्णवाल जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने प्रेस क्लब रुड़की समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले 5 वर्षों से लगातार की जा रही सेवा भावना की सराहना की और कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर प्रेस क्लब रुड़की समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *