Fri. May 29th, 2026

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत लदोली गांव में  जन संवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार (30 मई) को विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत लदोली में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में यह जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, ताकि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों से निर्धारित समय पर स्वयं अथवा अपने अधीनस्थ प्रतिनिधि के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है, जिससे जनता की शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *