Thu. Apr 30th, 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित जीरो ग्राउंड पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था एवं अतिक्रमण का लिया जायजा

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा सयुक्त रूप से जमालपुर खुर्द,रावली महदूद एवं नील खुदाना ज्वालापुर आदि क्षेत्रों का किया निरीक्षण

संबंधित क्षेत्रों में कूड़ा, कचरे के ढेर एवं किए गए अतिक्रमण को लेकर, जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त

रावली महदूद ,जमालपुर एवं नील खुदाना ज्वालापुर में सिंचाई विभाग एवं नगर निगम को एक सप्ताह के भीतर नालों एवं नालियों की सफाई करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाने के दिए निर्देश

नाली एवं नालों की सफाई होने पर क्षेत्र वासियों को जलभराव की समस्या से मिलेगा छुटकारा

हरिद्वार , जिलाधिकारी मयूर दीक्षित आज धरातल पर पहुंच कर रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ जमालपुर खुर्द,ब्रह्मपुरी रावली महदूद,मीनाक्षी पुरम,रावली महदूद एवं नील खुदाना ज्वालापुर आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्र में साफ सफाई एवं अतिक्रमण का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में नालों में कूड़ा कचरा के ढेर देखकर एवं नालों – नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जमालपुर खुर्द,ब्रह्मपुरी रावली महदूद, मीनाक्षी पुरम एवं रावली महदूद क्षेत्र में नाला एवं नाली में पड़े कूड़े के ढेर कि सफाई के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की नालियों की सफाई के लिए एवं पड़े कूड़े कचरे को हटाने के लिए सिंचाई विभाग को बेहतर कार्य योजना तैयार करते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।उन्होंने नगर पालिका शिवालिक नगर एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रांतर्गत की नालियों की सफाई व्यवस्था दूरस्त करने के निर्देश संबंधितो को दिए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मानसून से पूर्व सभी नालो की सफाई तत्परता से की जाए,जिससे कि क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न होने पाए तथा क्षेत्रवासियों को जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिए है कि क्षेत्र में नाला एवं नालियों के ऊपर जो भी अतिक्रमण किया गया है,उस अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए संबंधित को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस निर्गत किए जाए यदि तय समय सीमा के अंतर्गत अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनाश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने वार्ड नंबर 46 नील खुदाना ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में नालियों की सफाई एवं किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी आज स्वयं मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में नालों में पड़े कूड़े कचरा एवं किए गए अतिक्रमण का संज्ञान लिया गया है तथा उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता को अब क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा एवं क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाए जाने से क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।उन्होंने क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण करने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार,खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी शिवालिक नगर पालिका मौ तारिक खान,तहसीलदार सचिन कुमार,सहायक अभियंता सिंचाई संजय कुमार,अपर अभियंता सिंचाई योगेंद्र सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *